चांदीपुर डीआरडीओ रेंज स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बालासोर, 27 जनवरी (कृष्ण कुमार महान्ति):
चांदीपुर स्थित डीआरडीओ रेंज स्कूल परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे गौरव, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर डीआरडीओ चांदीपुर पीएक्सई के निदेशक, वैज्ञानिक सुबोध कुमार नायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा संयुक्त परेड की सलामी ली।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ देश के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इस महान लोकतंत्र को आगे बढ़ाने में विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वही भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की प्रगति में योगदान देंगे।
स्कूल के सचिव एवं पीएक्सई के वैज्ञानिक रत्नाकर साठुआ महापात्र ने लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र का मूल मंत्र जाति, धर्म और रंग से ऊपर उठकर सभी को कानून के समक्ष समान अधिकार देना है। स्कूल के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सा ने भी विद्यार्थियों से देश सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया।
रेंज स्कूल के चारों हाउस तथा महिला फुटबॉल एसोसिएशन के विद्यार्थियों ने परेड में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद रेंज स्कूल, रेजिमेंटल नर्सरी स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर तथा महिला फुटबॉल एसोसिएशन, चांदीपुर के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
पुरस्कार वितरण समारोह में परेड में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया गया तथा परेड का प्रशिक्षण देने वाले सैन्य अधिकारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर डीआरडीओ पीएक्सई एवं आईटीआर चांदीपुर के वैज्ञानिकों के साथ-साथ ईएमयू, एमईएस, मिलिट्री विंग, वर्क्स प्रोजेक्ट पीएक्सई, पीएमयू, स्टेशन वर्कशॉप और रेंज स्कूल के अधिकारी उपस्थित रहे। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं में सुषांत रुना, तन्मय नायक, गीतिकृष्ण दास, लक्ष्मीप्रिया राउत, नित्य निरंजन राउतराय, डॉ. प्रताप केशरी होता, शुभाकर महन्ता, तृष्णा पाणिग्राही, संध्यारानी महापात्र, कृष्णा पाणिग्राही, मोनालिसा खुंटिया, मनीषा साहू, रश्मिरेखा पटनायक, सुभाषिश राउत, संध्या महापात्र, पूर्णेन्दु प्रकाश पति, सरस्वती साहू, हिमांशु जेना, तूफान साहू, बिमल कुमार जेना सहित अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन शिक्षिका गीतिकृष्ण दास द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।