साहित्यकार छबिराणी पति को बाराबाटी नृत्योत्सव साहित्यिक पुरस्कार
बालेश्वर, 15 जनवरी (कृष्ण कुमार महांति): ऐतिहासिक बाराबाटी दुर्ग के नाम पर आयोजित बाराबाटी नृत्योत्सव के 26वें संस्करण का उद्घाटन कटक स्थित सारला भवन में किया गया।
यह कार्यक्रम प्रसिद्ध नृत्यगुरु प्रियरणंजन दास की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में जिला संस्कृति अधिकारी नलिनी कांत साहू, गुरु निमकांत राउतराय, ओडिशा इफको अधिकारी प्रसन्न कुमार बेउरा तथा प्रख्यात मर्दल वादक गुरु धनश्वर स्वाईं अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर ओडिशा की सुप्रसिद्ध साहित्यकार छबिराणी पति को विशेष रूप से बाराबाटी नृत्योत्सव साहित्यिक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संगीत कलाकार डॉ. संगीता गोस्वाईं द्वारा उत्तरीय एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर दिया गया।
इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए श्रीमती पति को साहित्यिक मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।