5 और 6 फरवरी को होगा युवा महोत्सव एवं राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह
बालेश्वर, 16 जनवरी (कृष्ण कुमार मोहंती): युवा बालेश्वर के तत्वावधान में 5 और 6 फरवरी को स्थानीय हरि प्लाज़ा परिसर में दो दिवसीय युवा महोत्सव एवं राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह ‘उत्कर्ष–2026’ का आयोजन किया जाएगा।
इस समारोह में ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। आजीवन साधना सम्मान से पद्मश्री डॉ. तुलसी मुंडा को अलंकृत किया जाएगा। युवा प्रेरणा सम्मान तनया पटनायक को प्रदान किया जाएगा। साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री डॉ. दमयंती बेश्रा को सम्मानित किया जाएगा। प्रशासनिक सेवा के लिए पूर्व पूर्वांचल डीआईजी पिनाक मिश्र तथा पत्रकारिता के लिए दिलीप बिशोई को सम्मान प्रदान किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में डॉ. मुकुंद चंद्र साहु, चित्रकला के लिए कलाकार केशु दास, संगीत के लिए गायक सौरभ भारद्वाज, अभिनय के लिए मनमय दे, तथा वैज्ञानिक योगदान के लिए डॉ. शेष किशन को सम्मानित किया जाएगा। खेल क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान निरोज महांति को सम्मान मिलेगा।
इसके अलावा युवा कलाकार अभिषेक गिरी, समाजसेवी कमल चक्रवर्ती, शिक्षा क्षेत्र में मेजर डॉ. अभय कुमार पंडा, युवा उद्यमी डॉ. अलेक्जेंडर दास तथा अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना रोज़ालिन सुंदराय को भी सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान समारोह के अतिरिक्त 6 फरवरी को प्रसिद्ध ओड़िया गायक मानस प्रीतम, अंजली दत्ता और विकास कुमार सहित कई प्रतिभाशाली गायक संगीत प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के दौरान विभिन्न वर्गों में कॉलेज विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएँगी।
उत्कर्ष आयोजन समिति के अनुसार, इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी अपेक्षित है।