मत्स्य विभाग ने बालेश्वर की बुढ़ाबलंगा नदी में छोड़ी 7.5 लाख उन्नत किस्म की मछलियों की अंगुलिका

बालेश्वर, 23/5: (कृष्ण कुमार महांती) आंतरिक मत्स्य पालन और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में आज बालेश्वर मत्स्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। सदर ब्लॉक के अंतर्गत परमिट घाट पर आयोजित कार्यक्रम में बुढ़ाबलंगा नदी में 7.5 लाख उन्नत किस्म की मछलियों की अंगुलिका (फिंगरलिंग) छोड़ी गई।
इस अवसर पर बालेश्वर विधायक मानस कुमार दत्त, जिला कलेक्टर सूर्यवंशी मयूरविकाश, वार्ड नं. 1 की पार्षद सस्मिता नाथ, क्लस्टर विकास अधिकारी उत्तम कुमार जेना, बालेश्वर ज़ोनल उप मत्स्य निदेशक दीप्ति कुमार महापात्र, जिला मत्स्य अधिकारी जितेन्द्र कुमार बेहरा, एवं सदर ब्लॉक की सहायक मत्स्य अधिकारी अस्मिता पांडा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर ने मत्स्य पालन को क्षेत्र की आर्थिक उन्नति के लिए एक प्रभावी व्यवसाय बताते हुए इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण का एक साधन बताया।
विधायक मानस कुमार दत्त ने परमिट घाट की सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए सभी पुरुषों और महिलाओं से मत्स्य पालन में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने इसे केवल एक पेशा नहीं बल्कि परिवार की आर्थिक आत्मनिर्भरता का साधन बताया।
दीप्ति कुमार महापात्र ने नदी में मछलियों को छोड़ने के पारिस्थितिक और आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला और मछली पकड़ने के लिए उचित जाल के उपयोग आदि की व्यावहारिक जानकारी साझा की।
जितेन्द्र कुमार बेहरा ने मंच संचालन किया। अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में कातिर्क चंद्र नाथ, गौरांग चंद्र दास, कातिर्क चंद्र राउत, तथा सभी ब्लॉकों के मत्स्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।
अंत में नीलगिरी की सहायक मत्स्य अधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी प्रुष्टि ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी विभागों और समुदाय के सदस्यों के सामूहिक सहयोग की सराहना की।