युवा विकास द्वारा एम्ब्रॉयडरी प्रशिक्षुओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित

Dec 11, 2025 - 23:03
 26
युवा विकास द्वारा एम्ब्रॉयडरी प्रशिक्षुओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित

बालेश्वर, 11 दिसम्बर (कृष्ण कुमार महान्ति): भोगराई ब्लॉक के अरुहाब्रूति–I पंचायत के मनुनगर गांव में वस्त्र उत्पादन केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह केंद्र युवा विकास, एसएमएफजी ग्रामशक्ति और उदय जैसे प्रमुख सामाजिक संगठनों के सहयोग से स्थापित किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी गोबिंद दलाई ने की। मुख्य अतिथि के रूप में एसएमएफजी के सीएसआर प्रमुख अमल वलेराओ मौजूद रहे। उपाध्यक्ष अभ्रदीप दास, राज्य समन्वयक असित दलाई, सरपंच गीता रानी जेना, पंचायत समिति सदस्य अंजलि जेना, अधिवक्ता राजकिशोर जेना, भाग्यलक्ष्मी राउत, पबित्र बेहरा, जीविका समन्वयक संयुक्‍ता बेहरा, समाजसेवी ब्रज किशोर पाल और ग्रामसभा अध्यक्ष रामचंद्र जेना ने प्रशिक्षुओं को उत्साहित किया। पंचायत की ओर से समाजसेवी सुब्रत कुमार साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का संचालन बसंता बारिक, मनोज बारिक, यज्ञेश्वर पाल, नारायण प्रसाद बारिक, मनोरंजन परिड़ा और अशोक बेहरा ने किया।

तीन महीने पहले शुरू किया गया यह वस्त्र उत्पादन केंद्र मनुनगर के उन परिवारों की सहायता के उद्देश्य से स्थापित किया गया था, जो सुवर्णरेखा नदी की लगातार छह बाढ़ों से फसल नष्ट होने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। केंद्र में तैयार होने वाले उत्पाद अब राष्ट्रीय बाजार को ध्यान में रखकर विकसित किए जा रहे हैं। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए संगठन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

सरपंच और पंचायत समिति सदस्य ने आग्रह किया कि ऐसी पहल को अन्य स्वयं सहायता समूहों तक भी विस्तारित किया जाए। मनुनगर और आसपास के क्षेत्रों की सौ से अधिक महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।