बालेश्वर प्रेस क्लब का 26वां वार्षिक समारोह एवं नववर्ष मिलन समारोह आयोजित

Jan 5, 2026 - 04:46
 14
बालेश्वर प्रेस क्लब का 26वां वार्षिक समारोह एवं नववर्ष मिलन समारोह आयोजित

बालेश्वर, 4 जनवरी (कृष्ण कुमार महान्ति): बालेश्वर प्रेस क्लब का 26वां वार्षिक समारोह एवं नववर्ष मिलन समारोह शुक्रवार को प्रेस क्लब परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष बिप्लब कुमार महान्ति ने की, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष रंजन बाग ने प्रारंभिक वक्तव्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में बालेश्वर के पूर्व सांसद इंजीनियर रवीन्द्र कुमार जेना, बस्ता विधायक सुबासिनी जेना, पूर्वांचल रेंज के डीआईजी पिनाक मिश्रा, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुधाकर नायक, पूर्व विधायक प्रदीप्त पांडा, पूर्व विधायक जीवन प्रदीप दास, युवा उद्योगपति संजय दास, इमामी पेपर मिल्स के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार पाढ़ी, टीपीएनओडीएल के वरिष्ठ अधिकारी चित्तरंजन प्रधान, ओरिप्लास्ट के धर्मेन्द्र पांडा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश प्रियदर्शी, एसडीपीओ शुभ्रांशु नायक, टाउन थाना के आईआईसी विजय कुमार दास, सहदेवखुंटा थाना के आईआईसी बिरंची साहू, समाजसेवी अंजलि पांडा, वरिष्ठ लेखक कृष्ण कुमार महान्ति, प्रतिष्ठित व्यवसायी शिबू पोदार एवं धिरेन नायक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
अतिथियों ने बालेश्वर प्रेस क्लब की इस पहल और आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर महिला पत्रकार सुमना परिड़ा, प्रत्याशा प्रियंबदा महान्ति, कविता पात्र तथा स्थानीय पार्षद संजीब दास को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में उपाध्यक्ष रतिकांत पात्र, कोषाध्यक्ष सपन बिस्वाल, अधिप जेना, संपादक गोबिंद राठी, प्रसन्नजीत आशी, कार्यकारी सदस्य शिवशंकर भोई, सलाहकार हिमांशु दास, बंशीधर जेना, करुणाकर साहू, मृत्युंजय पटनायक, लाभा पांडे, मनोज बिस्वाल, हैदर खान, आशुतोष मल्लिक, रमणीरंजन दास, चक्रधर साहू सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
इस अवसर पर पंडित डॉ. सुशांत पांडा ने भगवान जगन्नाथ की संस्कृति पर प्रवचन दिया। साथ ही प्रेस क्लब परिवार के सदस्यों एवं उनके बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।