8 जनवरी से शुरू होगा 26वां सुबर्ण चांदीपुर बीच महोत्सव: तैयारी बैठक में लिए गए निर्णय
बालेश्वर, 4 जनवरी (कृष्ण कुमार महान्ति): 26वां सुबर्ण चांदीपुर बीच महोत्सव आगामी 8 जनवरी से प्रारंभ होगा। महोत्सव का उद्घाटन राज्य के कानून, लोक निर्माण एवं आबकारी मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन करेंगे। यह जानकारी रविवार को बालेश्वर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के सदस्यों ने दी। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।
इस महोत्सव में राजनेताओं, मंत्रियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों की भागीदारी अपेक्षित है। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिन लोगों ने सहमति दी है, उनमें राज्य के कानून, लोक निर्माण एवं आबकारी मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, उच्च शिक्षा, ओड़िया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री सूर्यवंशी सूरज, स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड, बालेश्वर सांसद प्रताप चंद्र सारंगी, भद्रक सांसद अभिमन्यु सेठी, विधानसभा के उप मुख्य सचेतक एवं रेमुणा विधायक गोविंद चंद्र दास, सिमुलिया विधायक पद्मलोचन पांडा, सोरो विधायक माधब चंद्र धड़ा, नीलगिरि विधायक संतोष खटुआ, सदर विधायक मानस कुमार दत्त, बस्ता विधायक सुबासिनी जेना, जलेश्वर विधायक अश्विनी कुमार पात्र, भोगराई विधायक गौतमबुद्ध दास, जिला परिषद सदस्य नारायण चंद्र प्रधान तथा बालेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष सबिता साहू शामिल हैं।
केंद्र एवं राज्य सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति और पर्यटन विभागों के सहयोग से प्रतिदिन संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रमुख आकर्षणों में नेपाल से आए कलाकारों द्वारा नेपाली लोकनृत्य, पुरी जिले का पारंपरिक गोतिपुआ नृत्य तथा कोलकाता का प्रसिद्ध ऑर्केस्ट्रा शामिल रहेगा। बालेश्वर सहित पूरे ओडिशा और राज्य के बाहर के ख्यातिप्राप्त कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
महोत्सव स्थल पर विभिन्न प्रकार के खाद्य स्टॉल, मिशन शक्ति एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल, कुटीर उद्योगों के स्टॉल, रक्षा विभाग की प्रदर्शनी तथा मछली, झींगा और केकड़े जैसे समुद्री खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस अवसर पर समिति की स्मारिका ‘सुबर्णिकता’ का भी विमोचन किया जाएगा।
इससे पूर्व महोत्सव के संरक्षक एवं सदर विधायक मानस कुमार दत्त तथा जिला कलेक्टर सूर्यवंशी मयूर विकास के परामर्श से समिति की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुधाकर नायक को महोत्सव का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जीवन प्रदीप दास, उपाध्यक्ष बिप्लब कुमार महान्ति और महासचिव हरेकृष्ण दास ने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव की तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। बैठक में डॉ. लक्ष्मी नारायण महान्ति को उपाध्यक्ष तथा प्रशांत महान्ति को सचिव का दायित्व सौंपा गया।
प्रेस वार्ता में अतिरिक्त महासचिव भावग्रहী महान्ति; सचिव भगवता साहू, समरेन्द्र दास और किशोर दास; डॉ. श्रीमान श्रीचंदन; कोषाध्यक्ष माधवानंद मिश्र; गंगाधर राउत; अमृतांशु पटनायक; निर्मल्य महान्ति; पुण्यव्रत महान्ति; राजेंद्र पटनायक; आरती दास; संध्यारानी भुइयां; ज्योतिर्मयी सामल; राम नारायण सतपथी; सुकुमार राणा; सत्यनारायण नंद; शेख आलम अल्ली खान; तपन जेना; श्रीकांत नायक; हैदर खान; समरेश कुमार सामल सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे।