बालेश्वर में पश्चिम ओडिशा के कलाकार केदार नायक को फकीर मोहन चित्रकला पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Jan 15, 2026 - 23:51
 17
बालेश्वर में पश्चिम ओडिशा के कलाकार केदार नायक को फकीर मोहन चित्रकला पुरस्कार से सम्मानित किया गया

बालेश्वर, 15 जनवरी (कृष्ण कुमार महांति): शांतिनिकेतन में फकीर मोहन साहित्य परिषद द्वारा आयोजित 184वीं फकीर मोहन जयंती समारोह 13 से 16 जनवरी 2026 तक मनाया जा रहा है। 

इस अवसर पर ओड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने वाले अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में पूर्व मुख्य सचिव एवं प्रख्यात कथाकार तरुणकांति मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि ओडिशा साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कथाकार प्रोफेसर रामचंद्र बेहेरा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर ओडिशा के विभिन्न जिलों से साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 26 विशिष्ट व्यक्तित्वों को फकीर मोहन साहित्य परिषद की ओर से सम्मान और पुरस्कार प्रदान किए गए। इन्हीं में बरगढ़ जिले के जमुर्दा गांव के कलाकार केदार नायक को प्रसिद्ध चित्रकार अशोक महांति की स्मृति में स्थापित फकीर मोहन चित्रकला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पूरा कार्यक्रम ओडिशा सरकार के ओड़िया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया