व्यंग्यकार एवं स्तंभकार राधाश्याम राउल को इस वर्ष मिलेगा ‘एमार केयर स्मृति पुरस्कार’
बालेश्वर, 12 फरवरी (कृष्ण कुमार मोहंती): प्रसिद्ध ओड़िया हास्यकार, व्यंग्य लेखक और स्तंभकार राधाश्याम राउल को इस वर्ष का ‘रसराज एमर केयर स्मृति पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका प्रियपत्र द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
यह पुरस्कार 14 फरवरी को पुरी में आयोजित प्रियपत्र के 39वें वार्षिक समारोह के अवसर पर, विशिष्ट अतिथियों और साहित्य जगत की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा।
श्री राउल पिछले तीन दशकों से अधिक समय से ओड़िया साहित्य में व्यंग्य लेखन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और निरंतर तथा प्रतिबद्ध रचनात्मक यात्रा में लगे हैं। हास्य और व्यंग्य लेखन के क्षेत्र में उनके समर्पित साहित्यिक साधना और उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रियपत्र ने उन्हें इस वर्ष के ‘एमार केयर स्मृति पुरस्कार’ के लिए चयनित किया है। यह जानकारी प्रियपत्र के संपादक बिपिन बिहारी दलई ने दी।