सफल दांपत्य जीवन को समर्पित ‘खास तुम पाएं’ कार्यक्रम बालासोर में संपन्न: छह आदर्श दंपत्तियों को किया गया सम्मानित
बालासोर, 15 फरवरी (कृष्ण कुमार महान्ति):
सफल वैवाहिक जीवन को समर्पित विशिष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘खास तुम पाएं’ का तीसरा संस्करण बालासोर स्थित नोसी उत्कला परिसर में संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम में संस्कृति, संवेदना और जीवन अनुभवों का सुंदर संगम देखने को मिला।
आयोजन नोसी सांस्कृतिक अकादमी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन सुब्रत नायक, उपाध्यक्ष नोसी, ने अपनी पत्नी रुचिका नायक के साथ दीप प्रज्वलन कर किया।
बस्ता की विधायक सुबासिनी जेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने चयनित दंपत्तियों को उनके सफल एवं अनुकरणीय दांपत्य जीवन के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर ज्योत्सना एवं गंगाधर बिस्वाल को साहित्यिक दंपत्ति के रूप में, कनक एवं केशु दास को कलाकार दंपत्ति के रूप में, जयमाला एवं कामिनीकाांत चौधरी को नृत्य कलाकार दंपत्ति के रूप में, सकीला एवं मोहम्मद इस्लाम को समाजसेवी दंपत्ति के रूप में तथा राजश्री एवं लक्ष्मीकांत मिश्र को व्यवसायिक दंपत्ति के रूप में सम्मानित किया गया। सभी दंपत्तियों को उपढौकन, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट किए गए।
सम्मानित दंपत्तियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रेम, विश्वास, आपसी समझ और धैर्य को सफल वैवाहिक जीवन का मूल आधार बताया। उनके विचारों ने उपस्थित श्रोताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ा।
कार्यक्रम की गरिमा को और सशक्त करते हुए सबिता एवं कार्तिक चंद्र साहू, रश्मिरेखा एवं प्रदीप कुमार महापात्र, मीनती एवं सीतानाथ दास तथा मीनती एवं मनोज कुमार पांडा सहित अन्य दंपत्तियों ने एक-दूसरे को गुलाब भेंट कर ‘खास तुम पाएं’ कार्यक्रम की भावना को सजीव रूप प्रदान किया।
सांस्कृतिक संध्या में अतनु कुमार, जीवन कुमार, एकादशी कुमार, प्रवीर कमिला, रश्मिरेखा, रूपाली कुमारी, नंदिनी कुमारी तथा संतोष बिस्वाल ने मधुर संगीत प्रस्तुत किया। वहीं दुर्गेशनंदिनी सिंह एवं देवानंद सिंह के नृत्य प्रदर्शन तथा डॉ. रजनीकांत नायक के माउथ ऑर्गन वादन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कलाकार केशु दास ने किया, जबकि अंत में कनकलता दास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।