फकीर मोहन साहित्य परिषद द्वारा होली उत्सव एवं काव्य सभा आयोजित : 25 कवियों ने किया काव्य पाठ
बालेश्वर, 5 मार्च (कृष्ण कुमार महांती): फकीर मोहन साहित्य परिषद की ओर से कवितीर्थ शांति कानन में होली उत्सव के साथ एक विशेष काव्य सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. चौधुरी सत्यव्रत नंद ने की।
इस अवसर पर कवि जुमर नाथ पात्र और पद्मलोचन प्रधान के संयुक्त संयोजन में काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में संयुक्त सचिव कल्याणी नंद ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, दीनबंधु लेंका, डॉ. शिरीश चंद्र जेना, दीपक बोस, प्रदीप चटर्जी, निवारण जेना, तपन रॉय, प्रभात कुमार आचार्य, समर बल्लभ भोई, दीपक दास, रंजन बाउग, संतोष कुमार साहू, देवेंद्र दास, प्रशांत कुमार महांती, शांतीलता पांडा, बसंती डे, अर्चना कर, शांति बिशी, कविता जेना, प्रज्ञारानी मल्लिक और संगीता रथ सहित अनेक कवि-लेखकों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी स्वलिखित कविताओं का पाठ किया और डोला पूर्णिमा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में सचिव रत्नाकर सिंह ने समापन वक्तव्य दिया, जबकि संयुक्त सचिव राजेश गिरि ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।