बैंक ऑफ इंडिया की 73वीं नई शाखा बालासोर में शुरू; पहला खाता एक महिला ने खोला
बालासोर, 6 जनवरी (कृष्ण कुमार मोहंती):
बैंक ऑफ इंडिया ने बालासोर शहर के प्रूफ रोड पर अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। इसके साथ ही यह शाखा बैंक की 73वीं शाखा बन गई है, जिसका उद्देश्य आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
बैंक अधिकारियों के अनुसार, यह नई शाखा स्थानीय समुदाय के लिए वित्तीय पहुंच को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन शाखा प्रबंधक निहारिका सतपथी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जोनल मैनेजर कमलेश रंजन, डिस्ट्रिक्ट जोनल मैनेजर निश्चित और सीनियर मैनेजर भवानी सामल उपस्थित थे। कार्यक्रम में बालासोर नगर पालिका की अध्यक्ष सबिता साहू, प्रसिद्ध उद्योगपति संग्राम दास और समाजसेवी बिक्रम पांडा ने अतिथि के रूप में भाग लेकर शाखा का विधिवत उद्घाटन किया।
अन्य उपस्थित लोगों में परमानंद महापात्र, फाल्गुनी महापात्र, संपद दास, चिराग चौहान और गोविंद राठी शामिल थे।
यह नई शाखा बचत खाता, चालू खाता, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, महिला स्वावलंबन योजनाओं सहित आसान ब्याज दरों पर विभिन्न ऋण सुविधाएं प्रदान करेगी। उल्लेखनीय है कि शाखा के संचालन के पहले ही दिन नसरिन चौहान नामक एक महिला ने पहला बैंक खाता खोलकर इस नई शाखा की शुरुआत को विशेष बना दिया।