कोरकोरा प्रीमियर लीग (KPL-4) का कोरकोरा में सफल समापन
बालेश्वर, 14 जनवरी (कृष्ण कुमार महंती): कोरकोरा गांव में आयोजित कोरकोरा प्रीमियर लीग (KPL-4) क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन भारी उत्साह और सफलतापूर्वक हुआ।
इस टूर्नामेंट में कुल चार टीमों ने भाग लिया, जिनमें डेंजर इलेवन कोरकोरा, कोरकोरा पैंथर्स, फाइटर इलेवन कोरकोरा और गुरुस्वामी फाइटर्स शामिल थे।
फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइटर इलेवन कोरकोरा ने खिताब अपने नाम किया, जबकि गुरुस्वामी फाइटर्स उपविजेता रही।
चैंपियन टीम को ₹70,000 और उपविजेता टीम को ₹50,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने वाला यह टूर्नामेंट सामाजिक समन्वय और युवा सहभागिता का एक सराहनीय उदाहरण बना।