नुआ बालेश्वर उन्नयन परिषद (NBUP) की ओर से पद्मश्री सम्मानित चरण हेम्ब्रम को सम्बर्धित किया गया

Feb 2, 2026 - 00:50
 9
नुआ बालेश्वर उन्नयन परिषद (NBUP) की ओर से पद्मश्री सम्मानित चरण हेम्ब्रम को सम्बर्धित किया गया

बालेश्वर, 1 फरवरी (कृष्ण कुमार महान्ति): नुआ बालेश्वर उन्नयन परिषद (NBUP) की ओर से पद्मश्री सम्मानित चरण हेम्ब्रम को रेमुणा गोलाई के निकट दधिवामन नगर स्थित कोशांब मेला मैदान में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्बर्धित किया गया।

यह सम्बर्धन समारोह संताली भाषा, साहित्य तथा सांस्कृतिक परंपराओं के क्षेत्र में उनके विशिष्ट और आजीवन योगदान के सम्मान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह परिषद के अध्यक्ष भगवान दास खंडेलवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। परिषद के सचिव शिल्पी केशुदास ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा मंच से अतिथियों का परिचय कराया।

सभा को संबोधित करते हुए पद्मश्री सम्मानित चरण हेम्ब्रम ने नुआ बालेश्वर उन्नयन परिषद (NBUP) के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने सादगीपूर्ण और अनुशासित जीवन पर प्रकाश डालते हुए संताली ओलचिकी लिपि, संताली साहित्य तथा संताली लोकगीत और नृत्य के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए किए गए अपने समर्पित प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि शाम को वे ‘ज्ञानश्री’ स्वैच्छिक संगठन की पहल प्रणाम प्रतिभा कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष सोमनाथ बिस्वाल, कमल बिहारी दास, उमाकांत बेहरा, मुरलीधर दास, मनोज नायक, बलभद्र शतपथी, गगन गिरि, विश्वनाथ राणा, रतिकांत बेहरा, उमेश दत्त, सुषांत महान्ति, सुषांत पात्र, अशोक मल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे और सभी ने पद्मश्री सम्मानित चरण हेम्ब्रम को सम्बर्धित किया।

अंत में कोशांबिनी के मुख्य संपादक सुभाष चंद्र दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया।