फकीर मोहन स्वायत्त महाविद्यालय में ‘शिक्षा साधनम्’ शिक्षण–अधिगम सामग्री प्रदर्शनी आयोजित

Feb 6, 2026 - 04:29
 5
फकीर मोहन स्वायत्त महाविद्यालय में ‘शिक्षा साधनम्’ शिक्षण–अधिगम सामग्री प्रदर्शनी आयोजित

बालेश्वर, 5 फरवरी (कृष्ण कुमार महान्ति): फकीर मोहन स्वायत्त महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘शिक्षा साधनम्’ शीर्षक से शिक्षण–अधिगम सामग्री प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी महाविद्यालय के ईस्ट कैंपस में आयोजित हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद्र दाश ने की, जबकि सहायक प्राध्यापक सुश्री बेबीरणी शी ने इसका संयोजन किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. ज्योतिशंकर प्रधान मुख्य अतिथि, प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार डे मुख्य वक्ता, प्रशासनिक प्रमुख फिरोज कुमार पाढ़ी तथा अकादमिक प्रमुख डॉ. जयश्री मिश्रा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने शिक्षा प्रक्रिया में शिक्षण–अधिगम सामग्री के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियाँ अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रदर्शनी में इंटीग्रेटेड बी.एड. पाठ्यक्रम के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा तैयार 98 शिक्षण सहायक सामग्री के कार्यशील मॉडल प्रदर्शित किए गए। इन मॉडलों का मूल्यांकन डॉ. निबेदिता दास, डॉ. कान्ति सेठी, सुश्री वर्षाबर्णाली पात्र तथा डॉ. पूर्णप्रभा मंत्रि द्वारा किया गया।

शिक्षक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार दास, प्राध्यापिकाएँ सुश्री सुचिता दास, महिमा बेहरा, ज्योतिरेखा पांडा, श्रीपर्णा गयेन, प्राध्यापक श्री स्मृतिरंजन साहु तथा कर्मचारी मानस कुमार मिश्र और रंजीत दास के सहयोग एवं परिश्रम से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रदर्शनी को देखने के लिए बालेश्वर नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से लगभग एक हजार हाईस्कूल छात्र-छात्राएँ पहुंचे। शिक्षण सामग्री के कार्यशील मॉडलों को देखकर वे अत्यंत प्रभावित हुए और इसे अपने अध्ययन के लिए उपयोगी बताया।