बालेश्वर में 2024–25 रबी सत्र के लिए जिला स्तरीय धान क्रय समिति की बैठक आयोजित

बालेश्वर, 29/04 (कृष्ण कुमार महान्ति): बालेश्वर जिला कलेक्टर सूर्यवंशी मयूर विकास की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभागार कक्ष में 2024–25 विपणन वर्ष (रबी सत्र) हेतु जिला स्तरीय धान क्रय समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में बालेश्वर के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी, ओडिशा सरकार के मुख्य सचेतक एवं रेमुना विधायक गोविंद चंद्र दास, जिला परिषद अध्यक्ष नारायण प्रधान, सोरो विधायक माधव धड़ा, सिमुलिया विधायक पद्मलोचन पंडा, भोगराई विधायक गौतम बुद्ध दास, जलेश्वर विधायक अश्विनी कुमार पात्र, बस्ता विधायक श्रीमती सुबासिनी जेना, मुख्य आपूर्ति अधिकारी एवं जिला समन्वयक सलाउद्दीन खान, अतिरिक्त जिलाधिकारी (सामान्य) सुधाकर नायक, अतिरिक्त जिलाधिकारी (राजस्व) हेमंत सिंह, उपजिलाधिकारी बालेश्वर प्रथमेश अरविंद राजेसिर्के, डी.आर.सी.एस., तथा कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में धान क्रय समिति के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के किसानों को उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया। धान खरीद के लिए आवश्यक निर्णय, उनके सफल क्रियान्वयन की निगरानी, क्रय केन्द्रों की व्यवस्था, नोडल एवं सुपरवाइजिंग अधिकारियों की नियुक्ति, सीमा सीलिंग, FAQ गुणवत्ता परीक्षण हेतु उपकरण, सफाई की व्यवस्था और अधिकतम 17% तक मिश्रित बाहरी पदार्थ की स्वीकार्यता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में यह जानकारी दी गई कि वर्तमान 2024–25 रबी सत्र हेतु 47,486 पंजीकृत किसानों से लगभग 19,78,040 क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
अंत में, बालेश्वर के अतिरिक्त जिलाधिकारी (सामान्य) सुधाकर नायक ने उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।